ठोस क्या है, ठोस का वर्गीकरण एवं परिभाषा लिखिए

4.7/5 - (3 votes)

ठोस क्या है, ठोस की परिभाषा लिखिए |

ठोस को परिभाषित कीजिये | (defination of solid in hindi)

ठोस (what is solid in hindi)

  1. प्रत्येक ठोस अवयवी कणों से मिलकर बनता है।  ये अवयवी कण अणु, परमाणु या आयन होते है। 
  • ठोस closely packed (अच्छे से दबाकर पैक किया हुआ) अर्थात निबिड संकुलित होते है तथा असंपीडिय होते है, अतः ठोस कठोर होते हैं।
  • ठोस के अवयवी कणों के मध्य रिक्त स्थान कम होता है। इनकी स्थिति स्थिर बनी रहती हैं, अतः ठोस का आयतन निश्चित बना रहता है।
  • ठोस का घनत्व गैस तथा द्रव की तुलना में अधिक होता है। (d =M/V)
  • ठोस का गलनांक प्राय: अधिक होता है।

कणों की व्यवस्था के आधार पर ठोस दो प्रकार के होते है- (Types of Solid)

  1. क्रिस्टलीय ठोस
  2. अक्रिस्टलीय ठोस
  3. क्रिस्टलीय तथा अक्रिस्टलीय ठोसों में अंतर –
 गुण क्रिस्टलीय अक्रिस्टलीय
ज्यामितीय आकारक्रिस्टलीय ठोस का ज्यामितीय आकार निश्चित होता है।अक्रिस्टलीय ठोस का ज्यामितीय आकार निश्चित नहीं होता।
अवयवी कणों की व्यवस्थाअवयवी कणों की व्यवस्था नियमित क्रम में होती है|अक्रिस्टलीय ठोस में अवयवी कणों की व्यवस्था नियमित क्रम में नही होती है
 प्रकृतिक्रिस्टलीय ठोस वास्तविक ठोस है।अक्रिस्टलीय ठोस आभासी ठोस या अतिशीतित द्रव है। अर्थात द्रवों के भाँति बहने वाले।
गलनांकक्रिस्टलीय ठोस का गलनांक निश्चित होता है।अक्रिस्टलीय ठोस का गलनांक निश्चित नहीं होता ये एक ताप परास पर धीरे-धीरे पिघलते है।
गलन ऊष्माक्रिस्टलीय ठोस की गलन ऊष्मा निश्चित होती है।अक्रिस्टलीय ठोस की गलन ऊष्मा निश्चित नहीं होती।
विदलन गुणतेज धार वाले औजार से काटने पर क्रिस्टलीय ठोस सपाट व चिकनी सतह वाले दो भागो में विभक्त हो जाते है।तेजधार वाले औजार से काटने पर अक्रिस्टलीय ठोस सपाट व चिकनी सतह वाले दो भागो में विभक्त नहीं होते है।
दैशिकताक्रिस्टलीय ठोस विषम दैशिक होते है।अक्रिस्टलीय ठोस सम दैशिक होते है।
ठोस का वर्गीकरण

कणों की व्यवस्था के आधार पर ठोस कितने प्रकार के होते है ?

कणों की व्यवस्था के आधार पर ठोस दो प्रकार के होते है |

क्रिस्टलीय ठोस क्या है ?

अवयवी कणों की व्यवस्था नियमित क्रम में होती है| तेज धार वाले औजार से काटने पर क्रिस्टलीय ठोस सपाट व चिकनी सतह वाले दो भागो में विभक्त हो जाते है। क्रिस्टलीय ठोस विषम दैशिक होते है।

अक्रिस्टलीय ठोस क्या है ?

अक्रिस्टलीय ठोस में अवयवी कणों की व्यवस्था नियमित क्रम में नही होती है | तेजधार वाले औजार से काटने पर अक्रिस्टलीय ठोस सपाट व चिकनी सतह वाले दो भागो में विभक्त नहीं होते है। अक्रिस्टलीय ठोस सम दैशिक होते है।

Author

  • ठोस क्या है, ठोस का वर्गीकरण एवं परिभाषा लिखिए

    Hello! My name is Akash Sahu. My website provides valuable information for students. I have completed my graduation in Pharmacy and have been teaching for over 7 years now.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Group Join Now
Class 10 to 12 Notes PDF Download Now